Business Idea : 4 साल में 40 लाख का धंधा, इस बिजनेस से होगी ताबड़तोड़ कमाई

Business Idea : भारत की 80% से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। खासकर किसानों के लिए खेती ही आमदनी का मुख्य स्त्रोत है। अतः खेती किसानी के जरिए ही किसान कमाई करते है। इस लेख में आज हम आपको बांस की खेती के बारे में जानकारी देने जा रहे है। ग्रीन गोल्ड के नाम से भी बांस को जाना जाता है। भारत सरकार ने भी साल 2006–2007 में राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया था जिसका उदेश बांस की खेती को बढ़ावा देना है। 

इसके साथ आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की बांस की खेती करने वाले लोगों को सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है। बांस की खेती को अन्य फसलों की खेती के मुकाबले बेहतर माना जाता है। कमाई के मामले भी बांस की खेती फायदेमंद है और किसी भी मौसम में इसकी खेती खराब नही होती है।

कैसे करें बांस की खेती

Business Idea : आपको बता दें की बांस की खेती सीजन के अनुसार नही होती है क्योंकि बांस को तैयार होने में 4 साल का समय लगता हैं। इसके साथ अन्य फसलों के भांति जमीन को खेती के लिए तैयार करने की जरूरत भी नहीं होती हैं। लेकिन बांस की खेती के लिए मिट्टी का Ph मान 6.5 से 7.5 तक होना आवश्यक है। लगभग 625 बांस के पौधे एक हेक्टेयर भूमि में लगाए जा सकते है। साथ ही समय समय पर बांस की कटाई करना भी आवश्यक है।

कितनी है कमाई की संभावना 

बांस की फसल को तैयार होने में तकरीबन 3 से 4 साल का वक्त लगता है। बांस के एक पौधे को उगाने में 250 रुपए तक का खर्चा आता है लेकिन सरकार द्वारा इसमें सब्सिडी भी दी जाती है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा नेशनल बैंबू मिशन भी चलाया गया है। यदि आप 1 हेक्टेयर भूमि पर 3 साल तक बांस की खेती करते हो तो आने वाले 3 साल के बाद आप 2 लाख रुपए के निवेश पर 3.5 लाख रुपए कमा सकते हो।



जिंदगी भर होगी पैसों की बारिश

बांस की खेती करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसकी फसल एक बार जब तैयार हो जाए तो 40 साल तक बांस का उत्पादन होता रहता है। अतः अगर आप 25 साल की उम्र में बांस की खेती करते हो तो 70 वर्ष तक एक ही बांस की फसल से कमाई कर सकते हो। बांस की खेती में एक बार पैसा निवेश करने की जरूरत होती है जिसके बाद आप जिंदगी भर कमाई कर सकते हो।

Sharing Is Caring:

MoneyMaker पर Share Market और Business Ideas से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाती हैं। साथ ही रोजाना शेयर बाजार और बिजनेस में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में भी Update दी जाती है। अतः रोजाना Update पाने के लिए MoneyMaker के WhatsApp Group का हिस्सा बनें।

2 thoughts on “Business Idea : 4 साल में 40 लाख का धंधा, इस बिजनेस से होगी ताबड़तोड़ कमाई”

Leave a Comment