Business Ideas in Hindi : भारतीय घरों में गाय के गोबर का इस्तेमाल कई सारे कार्यों के लिए होता है। खासकर खाद के रूप में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज के समय में गाय के गोबर का इस्तेमाल बिजनेस करने के लिए किया जाने लगा हैं। जैसा की आपको मालूम होगा की गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाए जाते है लेकिन क्या आपको पता है की आधुनिक दुनिया में गाय के गोबर से टाइल्स बनाए जा रहे है?
जी हां आपने सही सुना। आज के इस लेख में हम आपको गाय के गोबर से टाइल्स बनाकर कैसे एक मुनाफा वाला बिजनेस शुरू किया जा सकता है इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। आइए इस बिजनेस के बारे में हम विस्तार जानकारी प्रदान करते है। यदि आपको एक Unique Business Idea की तलाश है जिसे शुरू करके आप अच्छा खासा पैसा कमा सको तो आपको इस बिजनेस के बारे में जरूर जानना चाहिए।
क्या है गाय के गोबर से बने टाइल्स के फायदे
- गाय के गोबर से बनी टाइल्स दिखने में मनमोहक और आकर्षक होती है।
- गोबर से बनी इन टाइल्स को कमरे में लगाने से गर्मियों में कमरे का तापमान 6 से 8 डिग्री तक कम रहता है जिससे ठंडक का एहसाह होता है।
- गांव और शहर दोनों ही जगह पर इस बिजनेस को आसनी के साथ शुरू किया जा सकता है।
- गाय के गोबर से बनी टाइल्स को यदि शहर में रहने वाले लोग अपने घरों में लगाते है तो उनको गांव में होने का एहसाह होगा।
- गांव में गाय के गोबर से लिपाई पुताई का कार्य भी होता है। इसके साथ गाय का गोबर वातावरण को शुद्ध रखता है। इससे कोई भी गंदगी नही फैलती हैं।
गोबर की टाइल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची
- गोबर का सूखा चूरा
- नील गिरी के पत्ते
- चूना पाउडर
- लकड़ी का बुरादी
- चंदन पाउडर
- कमल के पत्ते
गाय के गोबर से टाइल्स बनाने की आसान विधि
Step 1 :– गाय के गोबर का इस्तेमाल करके टाइल्स बनाने से पहले 2 से 3 दिनों तक धूप में अच्छे से गाय के गोबर को सुखा लीजिए।
Step 2 :– अब इस सूखे हुए गोबर का चूरा बना लीजिए मशीन की सहायता से।
Step 3 :– नील गिरी के पत्ते, चूना, कमल के पत्ते और चंदन पाउडर को अच्छे से इस गोबर के चूरे में मिला लीजिए। इनसे घर में ठंडक और शुद्धता बनी रहती है।
Step 4 :– सभी सामग्री को मिलाने के बाद इसका पेस्ट बना लीजिए।
Step 5 :– अब आखरी में जब पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो इसे अपनी इच्छा के अनुसार अलग अलग टाइल्स और ईट बनाने वाले सांचे में डालकर अपनी पसंदीदा टाइल्स बना लें।
गाय के गोबर से टाइल्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको टाइल्स बनाने वाली मशीन की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए लगभग 50 हजार से 1 लाख रुपए तक आपको निवेश करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद आप बाजार की मांग के अनुसार टाइल्स बनाने का कार्य शुरू कर सकते हो।