Stock Market : शेयर बाजार में कई सारे अलग अलग तरह के स्टॉक्स मौजूद होते है और इन स्टॉक्स की कीमत भी अलग अलग होती है। कई सारे शेयर लोगों को महंगे लगते है जबकि कई सारे स्टॉक्स लोगों के लिए सस्ते होते है। यदि हम बात भारत की करें तो यहां पर सबसे महंगा शेयर MRF का शेयर है जिसका Share Price आज की तारीख में 84400 रुपए से भी अधिक है। लेकिन क्या आप जानते हो की दुनिया का सबसे महंगा शेयर कौन सा है? यदि नही तो आगे जरूर पढ़ें।
दुनिया का सबसे महंगा शेयर

यदि आपको मालूम नही है की दुनिया का सबसे महंगा शेयर कौन सा है तो आपको हम बताना चाहेंगे की Berkshire Hathaway Inc Class A दुनिया का सबसे Expensive यानी की महंगा शेयर है जिसकी कीमत हजारों या लाखों में नही बल्कि करोड़ों में है। इसका अर्थ हुआ कि यदि आपको इस कंपनी का एक शेयर खरीदना है तो इसके लिए आपको करोड़ों रुपए अपनी जेब से खर्च करने होंगे तब जाकर आपको इस कंपनी का एक शेयर मिलेगा।
इतनी है शेयर की कीमत
आज के समय में Berkshire Hathaway के एक शेयर की कीमत लगभग 4,71,500.00 USD है यानी की यदि इसे भारतीय रुपए में बदल दिया जाए तो 3,86,23,441.15 रुपए आपको अपनी जेब से खर्च करने होंगे इसके एक शेयर को खरीदने के लिए। यदि आपको इस बारे में जानकारी नही तो आपको यह भी बताना चाहेंगे की Berkshire Hathaway एक अमेरिकन बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय नेब्रास्का, संयुक राज्य अमेरिका में स्थित है।
इतना महंगा क्यों
पूरी दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनियों की सूची में इस कंपनी का नाम शामिल है तथा दुनिया में राजस्व के हिसाब से देखा जाए तो तो यह सबसे बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी के रूप में स्थापित है। दुनिया के सबसे अमीर निवेशक वारेन बफेट इस कंपनी के चेयरमैन है। इस शेयर की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है क्योंकि इस कंपनी ने कभी भी Stock Split नही किया तथा 1 बार से अधिक लाभांश नही दिया। तारीख 23 अक्टूबर 2006 को इस कंपनी के शेयर की कीमत पहली बार 100,000 डॉलर के ऊपर गई थी।
Disclaimer : शेयर बाजार में बहुत जोखिम है, और इसलिए हम इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि हम यहां जो कुछ भी लिखते हैं वह सटीक है। हम वेबसाइट पर जो साझा करते है वह हमारे सर्वोत्तम अनुमानों पर आधारित है और इसे वित्तीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए। यदि आप शेयर बाजार पर सलाह लेना चाहते हैं, तो आपको एक पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से बात करनी चाहिए जो SEBI द्वारा रजिस्टर्ड होता है।
1 thought on “ये है दुनिया का सबसे महंगा शेयर , 1 Stock की कीमत है लगभग 4 करोड़ रुपए ”