Join WhatsApp Group

धनी ऐप से लोन कैसे लें | Dhani App Se Loan Kaise Le (लोन राशि, ब्याज दर, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज)

Dhani App Se Loan Kaise Le : बैंक की जटिल और कागजी कार्यवाहियों से बचकर यदि आप घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल या लैपटॉप की सहायता से लोन प्राप्त करना चाहते तो आज का यह लेख आपकी इसमें सहायता कर सकता है क्योंकि आज हम आपको Dhani App Se Loan Kaise Le इस बारे में जानकारी देने वाला है। इस ऐप के द्वारा कोई भी व्यक्ति घर में बैठे बैठे ही पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है।

  • Dhani App क्या है?
  • Dhani App से लोन कैसे लें?
  • Dhani App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन कौन से चाहिए?
  • Dhani App से लोन लेने के लिए आवश्यक योग्यता क्या होनी चाहिए?

ऊपर बताए हुए सभी सवालों के जवाब तो आपको जरूर दिए जायेंगे लेकिन इसके साथ आपको हम Dhani Instant Personal Loan Apply के विषय से संबंधित अन्य प्रश्नों के जवाब भी देने वाले है। यदि आपको लोन के रूप में अधिक धन  राशि की जरूरत है तो Dhani App आपको लाखों रुपए तक का लोन प्रदान कर सकता है लेकिन इसके लिए आपको धनी ऐप से लोन के लिए आवेदन कैसे करें इस बारे में जानकारी होनी चाहिए।

काफी सारे लोग हो सकते है की पहली बार Dhani App के इस्तेमाल करने जा रहे हो तो उनको इस ब्लॉग पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए। सरल से सरल शब्दों में आज के इस आर्टिकल में हमने सारी चीजों को समझाने का प्रयास किया है। आइए फिर विस्तार से जानते है की Dhani App Kya Hai और घर बैठे Dhani App Se Loan Kaise Milega? संपूर्ण जानकारी पाने के लिए लेख में आखिर तक बने रहे।

Table of Contents hide
4 Dhani app से लोन कैसे लें | Dhani App Se Loan Kaise Le

Dhani ऐप क्या है | Dhani Loan App In Hindi

Dhani App Kya Hai : घर बैठे ऑनलाइन लोन प्रदान करने वाला Dhani एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसकी सहायता से Dhani App के उपयोगकर्ता लोन के लिए आवेदन कर सकते है। वर्तमान समय में धनी ऐप पर्सनल लोन देने वाला एक लोकप्रिय ऐप है। प्ले स्टोर पर तारीख 16 सितंबर 2017 को Dhani App को Dhani Services Limited द्वारा लॉन्च किया गया था। 

लेख का नामDhani App Se Loan Kaise Le 
ऐप का नाम Dhani App 
लोन का प्रकार पर्सनल लोन
लोन की राशि5 हजार से 5 लाख रुपए
आवश्यक आयु21 से 60 वर्ष के बीच
लोन पर ब्याज दर0% ब्याज दर 
लोन चुकाने का समय3 महीने का समय दिया जाता है
लोन की प्रक्रियाऑनलाइन प्रक्रिया
लोन के लिए दस्तावेजआधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, सेल्फी
ऐप रेटिंग3.4 स्टार 
अभी तक डाउनलोड50 मिलियन से अधिक
प्रमाणितNBFC और RBI द्वारा

अभी तक लगभग 50 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा इस ऐप को डाउनलोड किया जा चुका है। इसके साथ प्ले स्टोर पर ही धनी ऐप को 3.4 की स्टार रेटिंग भी मिली हुई है। धनी ऐप पूरी तरह से एक सुरक्षित ऐप है जिसको NBFC और RBI द्वारा मान्यता मिली हुई है। इसके अलावा Dhani App के द्वारा फ्री में Demat और Trading अकाउंट भी ओपन किया जा सकता है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना द्वारा इस ऐप को प्रमोट किया जाता है।

Dhani App पर अकाउंट कैसे बनाएं | Open Dhani App Account

अगर आपको धनी ऐप की मदद से लोन चाहिए तो इसके लिए धनी ऐप पर आपका अकाउंट बना हुआ होना चाहिए तभी जाकर आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हो। यहां हमने बताया है की हो How to Open Account in Dhani App?

Step 1 :– सबसे पहले आपको Dhani App को डाउनलोड करके अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेना है और ऐप को ओपन करते हुए Get Start के Option पर क्लिक करना है।

Step 2 :– अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा तथा Next पर क्लिक करना होगा।

Step 3 :– आगे आपको अब 6 अंकों का एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना होगा और Next के बटन पर क्लिक करना है।

Step 4 :– अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिसको Enter करते हुए Sign Up पर क्लिक करना है।

Step 5 :– आगे आपको Register के विकल्प पर करते हुए अपना फिंगरप्रिंट वेरिफाई कर लेना है।

Step 6 :– इस तरह से Dhani App पर आपका अकाउंट बन जायेगा और आप इसके होम पेज पर पहुंच जाओगे।

इस प्रकार से धनी ऐप पर अपना अकाउंट बना सकते हो।

Dhani App Download कैसे करें | Dhani Instant Loan App Download

यदि आपको नही पता की Dhani App Download कैसे करें तो आपको हम बताना की Dhani एक लोकप्रिय पर्सनल ऑनलाइन लोन देने वाला ऐप है जिसको आप बड़ी ही आसनी के साथ Play Store के द्वारा डाउनलोड कर सकते हो तथा इस्तेमाल कर सकते हो। फिर भी आपकी सुविधा के लिए हमने यहां नीचे Dhani App Download Link प्रदान किया है। 


Dhani app से लोन कैसे लें | Dhani App Se Loan Kaise Le

Dhani App Se Loan Kaise Le

घर बैठे ऑनलाइन लोन चाहिए तो Dhani App पर आप लोन पाने के लिए आवेदन कर सकते हो जिसके लिए आपको यहां नीचे बताए हुए Steps को फॉलो करना होगा।

Step 1 :– Dhani App को अपने स्मार्टफोन में पहले ओपन कर लीजिए और Daily Credit Limit के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 2 :– अगले स्टेप पर Dhani App के कुछ फायदों का वर्णन किया गया होगा, यहां Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 3 :– अब आपको कुछ जानकारियों को भरना होगा जैसे की

  • अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करे
  • अपना प्लेट, फ्लोर या अपार्टमेंट नंबर भरें
  • रोड या एरिया का पता
  • राज्य का नाम
  • शहर का नाम

सभी जानकारियों को भरने के बाद Continue के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4 :– इसके बाद अपनी जन्म तिथि भरें तथा Employment Type यानी की आप Salaried Person हो या Self Employed इसका चयन करें तथा Continue पर क्लिक करें।

Step 5 :– आगे आपको एक नोटिफिकेशन Dhani App की तरफ से आयेगा जिसके नीचे दिए गए Yes के बटन पर क्लिक करना होगा। यहां Yes के ऊपर तभी क्लिक कीजिएगा जब आपके द्वारा दर्ज की गई सारी जानकारियां सही होंगी।

Step 6 :– अब आपको कितना लोन मिल सकता है, उस लोन पर कितना ब्याज देना होगा, सब्सक्रिप्शन फीस क्या रहेगी, इन सबकी जानकारियां स्क्रीन पर दिखाई देंगी। यदि आपको स्क्रीन पर प्रदर्शन जानकारी के अनुसार लोन चाहिए तो Continue पर क्लिक करना होगा।

Step 7 :– जैसे ही आप Continue पर क्लिक करोगे तो बैंक संबंधित जानकारियों को भरना होगा जैसे की

  • जिस बैंक में आपका खाता है उस बैंक का नाम 
  • आपने कौन सा अकाउंट खुलवाया है
  • बैंक खाता का नंबर
  • बैंक का IFSC कोड नंबर

यदि सभी डिटेल्स सही होंगी तो Validated Now पर क्लिक कीजिए।

Step 8 :– इसके साथ आपके बैंक खाते में Dhani App द्वारा 1 रूपए डिपॉजिट किए जायेंगे।

Step 9 :– आगे अब आपको Subscription Fees देना होगा।

Step 10 :– लोन के लिए आवेदन करने के 24 घंटो के अंदर लोन की राशि Dhani App Card में आ जायेंगे जहां से आप लोन की राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हो।

उम्मीद है की अब आपको समझ में आ गया होगा की धनी ऐप से लोन कैसे लेते है।

Dhani App से पैसे अपने बैंक में ट्रांसफर कैसे करें | How to Transfer Loan Amount in Your Bank Account

जब लोन की राशि Dhani App Card में आ जायेगी तो वहां से इस राशि का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस राशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करना होगा जिसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

Step 1 :– आपको Dhani App को ओपन करके सबसे पहले Transfer Money के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 2 :– यहां आपको Transfer to Bank का Option नजर आयेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 3 :– अब आपने जिस Bank Account को धनी ऐप से जोड़ा होगा उसमे लोन की राशि को ट्रांसफर कर सकते हो लेकिन अगर लोन की राशि को किसी और बैंक खाता में ट्रांसफर करना है तो आपको Add Another Bank के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 4 :– अब जितनी राशि को आप ट्रांसफर करना चाहते हो उसे भरना होगा तथा Continue पर क्लिक करना है (याद रहे की आप सिर्फ 24 हजार रुपए एक दिन में ट्रांसफर कर सकते हो)

Step 5 :– अतः इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद लोन की राशि 24 से 48 घंटों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जायेगी।

Dhani App से लोन लेने के लिए योग्यता | Dhani Loan Eligibility Criteria

अगर आप निम्नलिखित Eligibility Criteria को फॉलो करते हो तो आप Dhani App से लोन प्राप्त कर सकते हो।

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए
  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदक के पास नियमित आय का स्त्रोत जरूर होना चाहिए

Dhani App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Dhani Loan Important Documents

Dhani App से लोन पाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिए।

  • पैन कार्ड चाहिए
  • आधार कार्ड चाहिए
  • बैंक अकाउंट होना चाहिए

Dhani App से कितना लोन मिल सकता है | Dhani Loan Amount

आप चाहे तो Dhani App की मदद से 5000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन अपनी आय के अनुसार ले सकते हो। आपकी मासिक आय के आधार पर लोन आपको दिया जायेगा।

Dhani App से लोन लेने पर कितना ब्याज देना होगा | Dhani Loan Rate of Interest

धनी ऐप की खास बात यह है की आप 0% ब्याज दर के साथ Dhani App से लोन प्राप्त कर सकते हो।

Dhani App से कितने समय के लिए लोन मिल सकता है | Dhani Loan Tenure

अगर आप Dhani App से लोन प्राप्त करते हो तो उसे चुकाने के लिए आपको 3 महीने का समय दिया जाता है।

Dhani App सब्सक्रिप्शन फीस मॉडल | Dhani App Subscription Model

एक उपयोगकर्ता को Dhani App का इस्तेमाल करने के लिए मासिक आधार पर कुछ सब्सक्रिप्शन फीस देने पड़ती है जो 199 रुपए से 1499 रुपए तक होती है।

Dhani App संपर्क माध्यम | Dhani App Contact Details

यदि आपको धनी ऐप का इस्तेमाल करते समय या लोन के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप नीचे दिए गए Contact Details की मदद से धनी ऐप से संपर्क कर सकते हो।

  • किसी प्रकार की समस्या का यदि आप सामना करते हो तो आप Dhani app के Customer care नम्बर 01246165722 पर Call के माध्यम से संपर्क कर सकते हो।
  • Dhani app की E–Mail Id [email protected] पर Mail करके भी संपर्क कर सकते हो।



Dhani Instant Loan App – FAQs

  • Q.1 धनी ऐप क्या है?

    Ans :–  घर बैठे ऑनलाइन लोन प्रदान करने वाला Dhani एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसकी सहायता से Dhani App के उपयोगकर्ता लोन के लिए आवेदन कर सकते है। वर्तमान समय में धनी ऐप पर्सनल लोन देने वाला एक लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप की मदद से 5 लाख तक का ब्याज लिया सकता है।

  • Q.2 मैं धनी ऐप से कितना लोन ले सकता हूं?

    Ans :– धनी ऐप की मदद से एक व्यक्ति 5 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकता है।

  • Q.3 Dhani app पर ब्याज दर कितना देना पड़ता है?

    Ans :– Dhani App के द्वारा 0% ब्याज दर के साथ लोन प्राप्त किया जा सकता है।

  • Q.4 Dhani app पर लोन कितने समय के लिए मिल सकता है?

    Ans :– एक व्यक्ति धनी ऐप से 3 महीने के लिए लोन ले सकता है।

  • Q.5 धनी एप कस्टमर केयर से कैसे बात करें?

    Ans :– धनी ऐप कस्टमर केयर से बात करने के लिए आप उनके कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हो या ईमेल आईडी पर संदेश भेज सकते हो।

  • Q.6 धनी कस्टमर केयर का नंबर क्या है? 

    Ans :– आप धनी ऐप कस्टमर केयर से +91 124 655 5555 पर कॉल करके बात कर सकते हो।

  • Q.7 क्या मुझे धनी पर्सनल लोन लेने के लिए कोई संपार्श्विक या गारंटर की आवश्यकता होगी?

    Ans :– बिलकुल भी नही।

  • Q.8 धनी पर्सनल लोन आवेदन के लिए मुझे किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

    Ans :– धनी पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स होनी चाहिए।

  • Q.9 धनी लोन न चुकाने पर क्या होगा?

    Ans :– यदि आप धनी लोन नहीं चुकाते हो तो आपको विभिन्न माध्यमों के द्वारा लोन चुकाने की सूचना दी जाएगी, आपके क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव होगा, कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है।

Dhani App Instant Loan Apply – सारांश

Dhani App Se Loan Kaise Le इस बारे में आज के इस लेख आपको हमने विस्तार से जानकारी प्रदान की है। हमने Step By Step सारी चीजों को समझाया है। यदि आपने आखिर तक इस लेख को पढ़ा होगा तो आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की Dhani App Se Loan Kaise Milega? अतः उम्मीद करते हैं की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि यह लेख पसन्द आए तो इसे शेयर जरूर करें।

Sharing Is Caring:

MoneyMaker पर Share Market और Business Ideas से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाती हैं। साथ ही रोजाना शेयर बाजार और बिजनेस में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में भी Update दी जाती है। अतः रोजाना Update पाने के लिए MoneyMaker के WhatsApp Group का हिस्सा बनें।

2 thoughts on “धनी ऐप से लोन कैसे लें | Dhani App Se Loan Kaise Le (लोन राशि, ब्याज दर, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज)”

Leave a Comment